Homeउत्तर प्रदेशMeerutमुंडाली: करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत,...

मुंडाली: करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम, पढ़िए पूरी खबर

-

मुंडाली: करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

 


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मुंडाली। अजराड़ा में शनिवार को छत के पंखे का तार लगा रहे दो मासूम सगे भाई करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर गांव में हड़कंप और परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची परंतु परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

 

दरअसल मुंडाली का अजराड़ा निवासी मौ. हसन मजदूर है। शनिवार दोपहर करीब 11:30 बजे उसके बेटे मोईन (9) और शयान (7) घर की छत में लगा पंखा चलाने के लिए इलेक्ट्रिक बोर्ड में तार लगा रहे थे। तभी करंट की चपेट में आए दोनों भाई बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन तुरंत उन्हें मेरठ के निजि अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अचानक मौत की सूचना पर गांव में हड़कंप और परिवार में कोहराम मच गया।

 

वहीं सूचना पर एसओ वीरपाल सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं इस दौरान परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। मृतकों के पिता ने पुलिस को हादसे की तहरीर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts