HomeAccident Newsट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

-

युवक ने मौके पर तोड़ा दम, साथी गंभीर, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर


संतकबीरनगर। गोरखपुर- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेदुला चौराहे के पास रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों खलीलाबाद से अपने घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग और नवीन मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल शिवा को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

अजय कुमार (25) दुधारा थाना क्षेत्र के जातेडीहा दुबौलिया गांव का रहने वाला था। उसका साथी शिवा कोतवाली क्षेत्र के चिलौना गांव का निवासी है। दोनों बाइक से खलीलाबाद से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेदुला चौराहे के पास उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी।

ट्रक की टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नवीन मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।

जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिवा के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक और उसके चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts