HomeAccident NewsAligarh accident: कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर भिड़े आधा दर्जन से...

Aligarh accident: कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर भिड़े आधा दर्जन से ज्यादा वाहन, कई लोग घायल

-

  • यमुना एक्सप्रेसवे पर भिड़े वाहन, 100 बकरों की मौत।
  • कोहरे के चलते आधा दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में भिड़े।

अलीगढ़। यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कोहराम देखने को मिला। यहां आधा दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में 100 बकरों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, टप्पल थाना इलाके के 49वें पॉइंट पर तड़के सुबह करीब चार बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया। कोहरे के कारण करीब आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए।

एक बकरों से भरा ट्रक और सब्जियों से भरे तीन ट्रक के अलावा कार और अन्य वाहन आपस में टकरा गए। ट्रक में भरे 230 बकरों में से 100 बकरों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

हादसे में अंकुर (18) पुत्र बैरागी निवासी गोंडा के तरबगंज थाने के गोहानी, सिद्दीक खान(35) पुत्र नन्हें खान निवासी कानपुर देहात के अजगेन थाने के रेनापुर और मनीराम (50) पुत्र खरमान निवासी गाजीपुर के सादात थाने के कौडा घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts