HomeTrendingअमरोहा में पैसों के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

अमरोहा में पैसों के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

-

पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद, आरोपी फरार


अमरोहा। पैसों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी खेल में बदल गया। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव में 9 अगस्त की शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस वक्त हुई जब बकाया रकम को लेकर दो लोगों के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान एक युवक ने तमंचे से बेहद करीब से गोली मार दी। पूरी घटना पास में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में गोली चलने के बाद दोनों के बीच हाथापाई होती भी दिखाई दे रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई हैं।

जानकारी के मुताबिक, गुलड़िया गांव निवासी प्रतिपाल सिंह बजरी-बजरपुट की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा सुधांशु भी दुकान पर काम करता था। बताया जा रहा है कि सुधांशु ने गांव के ही रहने वाले अरविंद से ब्याज पर कुछ रुपये उधार लिए थे। रकम का एक हिस्सा अभी बाकी था। रविवार शाम करीब 6 बजे अरविंद बकाया रकम मांगने के लिए सुधांशु के पास पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अरविंद ने तमंचा निकाल लिया और सुधांशु को बेहद करीब से गोली मार दी।

गोली लगने के बाद सुधांशु वहीं गिर पड़ा, लेकिन विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना का यह पूरा हिस्सा रिकॉर्ड हो गया। गोली चलने की आवाज और मारपीट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में सुधांशु को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी अरविंद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही नौगावां सादात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस उउळश् फुटेज के आधार पर घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल गांव में हुई इस वारदात के बाद तनाव का माहौल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts