- सोमवार सुबह भी हुआ मेट्रो का ट्रायल,
- लगातार चलेगा मेरठ मेट्रो का ट्रायल,
- दिन में तीन से चार चक्कर लगाए मेट्रो।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहरवासियों का एक छोटा सा ख्वाब है कि, वह भी अब जल्द ही मेट्रो में सफर कर समय की बचत के साथ अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकें। हालांकि, इस सुविधा को पाने के लिए भले ही शहरवासियों को लंबा इंतजार करना पड़ा हो। लेकिन अब यह सपना साकार होता हुआ दिखाई दे रहा है। मेट्रो ट्रेन ने शहर के अंदर एंट्री ले ली है। हालांकि, अभी मेट्रो का ट्रायल रन शुरू हुआ है। जो 6 महीने तक कंटीन्यू रहेगा।



