– चंद्रप्रभु भगवान के मोक्ष कल्याण महोत्सव के उपलक्ष में श्रद्धालुओं हुए नस मस्क।
मेरठ। श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असोड़ा हाउस में 7:15 बजे चंद्रप्रभु भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में श्री जी का नित्य अभिषेक, शांतिधारा व पूजा-अर्चना की गई। जिसमें स्वर्ण झारी से मुख्य शांति धारा करने का सौभाग्य चंद्रप्रभु भगवान की प्रतिमा पर संजय जैन सार्थक जैन को मिला एवं अन्य चार रजत शांति धारा करने का सौभाग्य रमेश जैन गौरव जैन नीरज जैन मनोज जैन राजपीयूष जैन को मिला।

इसके पश्चात 8वें तीर्थंकर श्रीचन्द्रप्रभु भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर श्रद्धालुओ ने सामूहिक निर्वाण कांड का वाचन कर हर्षोल्लास व जयकारों एवं श्रीफल, चावल, बादाम, लोंग सहित अष्ट द्रव्य के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया। जिसमें मुख्य निर्वाण लाडू 11 किलो का सुरेश जैन परिवार द्वारा समर्पित किया गया इसके उपरांत आरती की गई।

रचित जैन में बताया कि चंद्रप्रभु भगवान का जन्म चंद्रपुरी में हुआ और मोक्ष कल्याणक श्री सम्मेद शिखर के ललित कूट से हुआ। हम सब का सौभाग्य है कि आज चंद्रप्रभु भगवान के मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर हम सभी ने श्री चंद्रप्रभु भगवान की पूजा अर्चना की और कल से फाल्गुन माह के अष्टाहनिका पर्व प्रारंभ प्रारंभ हो रहे हैं। इसलिए हमें आगामी 8 दिनों तक जिनेंद्र प्रभु की महा अर्चना बड़े ही भक्ति भाव के साथ करनी है।

इस शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में विनोद जैन हेमचंद जैन संजय जैन शुभम जैन शोभा जैन अनामिका जैन श्वेता जैन आभा जैन पूनम जैन अमित जैन विपुल जैन प्रसुख जैन आदि उपस्थित रहे।



