spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमोहिउद्दीनपुर मिल का उद्घाटन होगा आज

मोहिउद्दीनपुर मिल का उद्घाटन होगा आज

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। मोहिउद्दीनपुर मिल से जुड़े किसानों का इंतजार भी आज खत्म हो जाएगा। मिल का संचालन शनिवार से शुरू हो जाएगा। मिल प्रबंधन की ओर से इसे लेकर तैयारी कर ली गई है। आज पहले दिन 11 हजार क्विंटल गन्ना लिया जाएगा।

मोहिउद्दीनपुर मिल का संचालन पहले 12 नवंबर तक होना था, लेकिन बॉयलर में तकनीकी कमी के चलते मिल का संचालन नहीं हो पाया। तकनीकी कमी को दूर करने के बाद मिल 25 नवंबर से शुरू हो रही है।

मिल से 20 से 25 हजार किसान जुड़े हुए हैं। जीएम कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि 11 बजे मिल का उद्घाटन किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts