spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSModinagar Crime: पत्नी की गला रेतकर हत्या, आरोपी पति फरार

Modinagar Crime: पत्नी की गला रेतकर हत्या, आरोपी पति फरार

-

तीन साल पहले हुई थी शादी, बेड पर मिला गला कटा शव।

मोदीनगर। पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों की तीन साल पहले शादी हुई थी। पति उससे आए दिन झगड़ता था। कल रात में भी दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद देर रात पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद महिला का पति घर से फरार हो गया। सूचना पर मोदी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की। घटना मोदीनगर थाना क्षेत्र के गदाना गांव की है।

मोदीनगर थाना क्षेत्र के गदाना गांव निवासी जितेंद्र टायर पंचर की दुकान चलाता है। उसकी 3 साल पहले स्वाति (26) के साथ शादी हुई थी। दोनों का एक 14 महीने का बच्चा है। पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था। पत्नी कई बार शराब पीने का विरोध करती थी तो भी उसे कमरे में बंद करके मारता था।

जितेंद्र प्रजापति अपने परिवार में इकलौता बेटा है, जो टायर पंचर की दुकान चलाता है। जितेंद्र के पिता और मां आशा देवी रात में बरामदे में सोए हुए थे। पंखे में मां बाप को कुछ सुनाई नहीं दिया। रात करीब 12:00 बजे के बाद जितेंद्र का अपनी पत्नी स्वाति से झगड़ा हुआ।

परिवार के लोगों ने बताया कि जितेंद्र ने रात में कमरे में बंद करके पत्नी को बेरहमी से पीटा। जितेंद्र आए दिन पत्नी स्वाती के साथ मारपीट करता था, इसलिए मां और बाप बेटे के डर के मारे कुछ बोल नहीं पाते थे। महिला का सवा साल का बेटा रात में अपने दादी आशा देवी के पास सोया हुआ था, पास में ही दादा भीम की चारपाई थी।

पुलिस ने जब सुबह स्वाती का शव देखा तो चेहरे पर भी चोट के निशान हैं। जिससे पुलिस मान रही है कि पति ने मर्डर करने से पहले पत्नी को मारा पीटा था। यह बात विवाहिता के ससुर ने पुलिस को भी बताई है कि रात में दोनों में झगड़ा हो रहा था। शरीर पर चाकू के चार निशान मिले हैं, जबकि गले में गहरे घाव मिले हैं। पुलिस मान रही है की सब्जी काटने वाले चाकू से ही पति ने पत्नी का मर्डर किया है।

स्वाति का शव बेड पर पड़ा मिला, जहां गर्दन पर खून के निशान थे। बेडशीट भी खून से सनी हुई मिली है। एक पड़ोसी ने रात में महिला के मायके पक्ष को जानकारी दी, जिसके बाद स्वाती के चाचा का बेटा मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।

आज सुबह एसएचओ मोदीनगर घटना की जानकारी पर पहुंचे। महिला पुलिस ने भी जांच पड़ताल की। पुलिस को क्राइम सीन देखकर सामने आया है कि हत्या रात के एक या दो बजे की गई है। बेडशीट पर जो महिला के गले पर जो खून के निशान मिले हैं। वह हल्के सूखे हुए थे, जिसमें पुलिस मान रही है कि करीब रात के 2:00 बजे के आसपास हत्या की गई होगी।

एक साल तक मायके में रही

स्वाती की बड़ी बहन मोनिका ने पुलिस के सामने बताया कि मेरी बहन की उसके पति ने गला काटकर हत्या की है। शादी के बाद से ही वह बहन को ताने देता था। और तरह-तरह से मारपीट करता था, ससुराल के उत्पीड़न के चलते वह एक साल तक मायके भी रही। जिसने मना कर दिया था कि मैं पति के साथ नहीं जाऊंगी। लेकिन फिर वह हाथ पैर जोड़कर ले आया। उसके बाद भी वह नहीं बदला और मेरी बहन के साथ मारपीट करता था।

झगड़े के बाद हत्या

एसएचओ मोदी नगर नरेश शर्मा ने बताया कि अभी तक की जांच पड़ताल में सामने आया है कि पति-पत्नी में झगड़ा होता था। रात भी दोनों में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद युवक ने पत्नी स्वाती के साथ मारपीट की थी और उसके बाद परिवार के अन्य लोग दूसरे कमरे में सो गए। जहां युवक ने पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी, पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 2 टीम लगाई गई है। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts