HomeAccident NewsMirzapur accident: खड़े ट्रक में घुसी कार, बाप-बेटे समेत चार की मौत

Mirzapur accident: खड़े ट्रक में घुसी कार, बाप-बेटे समेत चार की मौत

-

– कार दो लोगों को रौंदते हुए हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी, प्रयागराज से काशी जा रहे थे।

मिर्जापुर। भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटे समेत चार की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो लोगों को रौंद दिया। फिर हाईवे पर खडे़ ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। करीब 50 मीटर तक कार के टुकड़े बिखर गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जैसे-तैसे रेस्क्यू करके बाप-बेटे को कार से बाहर निकाला। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। परिवार प्रयागराज की सोरांव तहसील के दाउलकपुर गांव का रहने वाला था।

 

 

दोनों प्रयागराज से वाराणसी जा रहे थे। हादसा शुक्रवार सुबह साढ़े 7 बजे कछवा थाना क्षेत्र में कटका गोदाम के पास हुआ। कोहरे के कारण मिजार्पुर जनपद में प्रयागराज- वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार की भोर में भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रहे चालक और खलासी को रौंदते हुए ट्रक में जा घुसी।

 

 

हादसे में कार सवार पिता- पुत्र की मौत हो गई। चालक की मौके पर और खलासी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर बिखरे शव देख लोगों के होश उड़ गए। मौके पर जिले के पुलिस अधिकारी पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कछवां थाना क्षेत्र के कटका हाईवे पर कार अनियंत्रित होने से हुए हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई। प्रयागराज से वाराणसी जा रही कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटका भारत पेट्रोलियम के समीप अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में घुस गई। जिसमें सवार पिता- पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं ट्रक ड्राइवर व खलासी खाना खाने के बाद अपने ट्रक के पास जा रहे थे कि अनियंत्रित कार की चपेट में आ गए। जिससे ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे भदोही मंडलीय अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में खलासी ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों में कार में सवार पिता श्यामकृष्ण यादव और पुत्र अनुराग यादव के साथ ही अज्ञात ट्रक ड्राइवर व खलासी शामिल हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर ट्रक में घुसी कार को बाहर निकलवाया। मौके से तीन शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई। वहीं गंभीर रूप से घायल खलासी को मंडलीय अस्पताल भेज दिया, जहां उसकी भी मौत हो गई।

घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में कुल चार लोगों की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts