Friday, June 27, 2025
HomeAgra Newsमेट्रो सुविधा: यूपी ने बनाया खास रिकॉर्ड, बना देश का पहला राज्य,...

मेट्रो सुविधा: यूपी ने बनाया खास रिकॉर्ड, बना देश का पहला राज्य, पढ़िए पूरी खबर

  • सीएम योगी ने कहा- उत्तर प्रदेश, देश का पहला राज्य है, जिसके पास सबसे अधिक शहरों में मेट्रो की सुविधा।

यूपी ने बुधवार को बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यूपी देश का पहला राज्य बन गया है जहां सबसे ज्यादा मेट्रो सेवा चल रही है। यूपी देशभर में नया रिकॉर्ड बनाया है। यूपी देश का पहला राज्य है जहां के सबसे अधिक शहरों में मेट्रो की सुविधा है। बुधवार को आगरा मेट्रो का उद्घाटन होने के साथ ही यह रिकॉर्ड यूपी के नाम हो गया। लॉन्च के साथ, आगरा शहर मेट्रो रेल नेटवर्क से जुड़ने वाला देश का 21वां और उत्तर प्रदेश का छठा शहर बन गया।

मेट्रो सेवा आगरा के 26 लाख निवासियों और शहर में सालाना आने वाले लगभग 60 लाख पर्यटकों को सेवा देने के लिए तैयार है। आगरा मेट्रो में दो गलियारे शामिल हैं, जिनकी कुल लंबाई 29.4 किमी है, जो प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस डिपो, कॉलेजों, बाजारों और प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ेगी।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1765245744380834273

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो के संचालन के उद्घाटन के बाद कहा कि आगरा में मेट्रो सेवा के प्रारंभ होने के साथ उत्तर प्रदेश, देश का पहला राज्य है, जिसके पास सबसे अधिक शहरों में मेट्रो की सुविधा है। आगरा मेट्रो के उद्घाटन के बाद सीएम ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं का केंद्र यह सिटी बने, इसके लिए मेट्रो आवश्यक थी।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1765258840122245416

यूपी में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और कानपुर में मेट्रो रेल सेवाएं पहले से ही चालू हैं। अब, राज्य का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला शहर आगरा भी इस सूची में शामिल हो गया है।

उद्घाटन के बाद सीएम योगी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- आगरा की एक बहुप्रतीक्षित आकांक्षा पूर्ण हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद आगरा में ‘आगरा मेट्रो रेल परियोजना’ के प्राथमिक सेक्शन पर यात्री सेवा का शुभारंभ किया। यह मेट्रो सेवा ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और आगरा वासियों को बेहतरीन परिवहन सुविधा प्रदान करने के हमारे संकल्प का प्रतिफल है।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1765259242779599174

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments