spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 27, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutचाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाने को सौंपा ज्ञापन

चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाने को सौंपा ज्ञापन

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। चाइनीज मांझे के विरोध में हेल्पिंग यूथ फाउंडेशन के दर्जनों सदस्य कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डीएम दीपक मीणा को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए इस मौत के मांझे को बंद करने की मांग की।

हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हेल्पिंग यूथ फाउंडेशन के सदस्यों ने डीएम दीपक मीणा से मांग करते हुए कहा कि जनपद मेरठ के विभिन्न इलाकों में बिकने वाला चाइनीज मांझा न केवल इंसानों के लिए खतरनाक है, बल्कि आए दिन पशु-पक्षी भी इसमें उलझ कर गंभीर रूप से चोटिल हो जाते हैं। हाल ही में ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर के घर के सामने बाइक से जा रहे युवक की इस मौत के मांझे से गर्दन काटने से उसकी मौत हो गई। जबकि, पीछे बैठा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि इसके दूसरे ही दिन लालकुर्ती में एक मासूम बच्ची के गले में इस मांझे के लिपटने से 35 टांके आए। जो बेहद दर्दनाक घटना है।

उन्होंने कहा कि, यह मौत का मांझा आए दिन लोगों की जान ले रहा है। बावजूद इसके कुछ लोग इसे खुलेआम बेक रहे हैं और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।जो बेहद गलत है। उन्होंने कहा कि, इस मौत के मांझे पर तुरंत रोक लगनी चाहिए और जो भी लोग इस मांझे को बेच रहे हैं, उन लोगों पर भी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts