Homeउत्तर प्रदेशMeerutअवैध स्वीमिंग पूल के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

अवैध स्वीमिंग पूल के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर में चल रहे अवैध स्वीमिंग पूल के खिलाफ भाजपा नेता अंकित चौधरी ने एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा।

मेरठ में जगह-जगह एवं होटलों में स्वीमिंग पुल बिना मानकों के ज्यादातर चल रहे है। जिसमें आये दिन शराब पार्टियां एवं अश्लील चीजों को बढावा मिल रहा है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब होता चला जा रहा है। जिले में जितने भी स्वीमिंग पुल चल रहे है वे अधिकतर मानकों पर पूरे नहीं है।

अंकित चौधरी ने एडीएम सिटी से पूछा कि उनके द्वारा कितने स्वीमिंग पुल के मालिकों को एनओसी जारी की गयी है? और क्या वे सभी मानकों को पूरा कर रहे है। जो भी स्वीमिंग पूल मानक पूरा कर रहे हैं, उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए। जो भी अवैध रूप से संचालित हैं, उन्हें तत्काल बंद कराया जाए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts