HomeCRIME NEWSमेरठ: महिला की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मेरठ: महिला की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में आज सुबह एक घर के अंदर महिला की गला काट कर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद पति फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि महिला के औलाद न होने से पति से विवाद चल रहा था।

अब्दुल्लापुर के हंडिया मौहल्ले में गुलफाम का परिवार रहता है। गुलफाम मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा है। बुधवार सुबह घर के अंदर गुलफाम की पत्नी मोटी (40) का शव पड़े होने की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। भावनपुर पुलिस मौके पर आ गई। कुछ ही देर में एसपी देहात कमलेश बहादुर भी अब्दुल्लापुर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। महिला का पति फरार बताया जा रहा है, जिस पर हत्या का शक है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला का शव रक्तरंजित पड़ा हुआ था। जमीन पर खून ही खून बिखरा हुआ था।

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि गांव से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार महिला के कोई औलाद नहीं थी। जिस कारण अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता था। महिला के गले पर धारदार हथियार से कट के निशान है। फिलहाल पति को हिरासत में लेने का प्रयास किया जा रहा है। उसके पकड़े जाने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts