HomeCRIME NEWSमेरठ: महिला के साथ छेड़छाड़, घर से अपहरण की कोशिश

मेरठ: महिला के साथ छेड़छाड़, घर से अपहरण की कोशिश

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पड़ोसी दबंग घर में घुस गए और मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान दबंग पीड़ित महिला को घर से उठाकर ले जाने का प्रयास करने लगे। आसपास के लोगों के आने पर दबंग मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित परिवार के लोग थाने पहुंचे और दबंगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

लिसाड़ी गेट की एक कॉलोनी निवासी महिला का आरोप है कि पड़ोस का रहने वाला एक युवक काफी दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। पीड़ित महिला ने आरोपी दबंग के बारे में अपने परिवार वालों को बताया तो पीड़िता के परिवार वाले दबंग का विरोध करने लगे इसी के चलते दबंग अपने साथियों को लेकर पीड़िता के घर में घुस गया और मारपीट करते हुए घर में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश कर दी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts