spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomemausamMeerut Weather: बादलों की लुकाछिपी से मिल रही गर्मी से राहत

Meerut Weather: बादलों की लुकाछिपी से मिल रही गर्मी से राहत

-

  • उमस भरी गर्मी हुई कम, अब है बारिश का इंतजार, आज हो सकती है बारिश।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को जहां दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे। वहीं मंगलवार को भी धूप छांव होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। शहर में सोमवार को आसमान पर बार-बार बादल तो नजर आए, मगर बारिश नहीं हुई। दोपहर में काफी देर तक धूप भी निकली। हर पल बदल रहे मौसम के बीच गर्मी कम होने से लोगों को काफी राहत मिली। सोमवार को भी सुबह से ही धूप छांव का सिलसिला जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो दिन तक मौसम में उतार चढ़ाव बना रहेगा।

तापमान में गिरावट के साथ मौसम में नमी बढ़ी है। दिन में चल रही हवा ने चढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा दिया है। पिछले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि अभी दो दिन तक मौसम में राहत रहेगी। कहीं पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
इस कारण तापमान 35 डिग्री के आसपास ही रहेगा। सोमवार को मेरठ का एक्यूआई 70 दर्ज किया गया। शहर में गंगानगर 95, जयभीमनगर 78, पल्लवपुरम 43, बेगमपुल 50 और दिल्ली रोड पर 60 एक्यूआई दर्ज किया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts