HomemausamMeerut Weather: बफीर्ली हवा से छूटी कंपकंपी, तापमान गिरा

Meerut Weather: बफीर्ली हवा से छूटी कंपकंपी, तापमान गिरा

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पहाड़ी क्षेत्रों की बर्फबारी का असर दिखने लगा है। तेज हवा और शीतलहर के चलते तापमान गिरा है, वहीं प्रदूषण स्तर में सुधार हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ठंड और बढ़ने की संभावना है।

 

 

 

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में महसूस होने लगा है। दो दिन से चल रही शीतलहर के बीच मंगलवार को सुबह से ही तेज हवा चली, जिससे शहर में ठंड का असर बढ़ गया। हवा की रफ्तार ने दिन को भी ठिठुरन भरा बना दिया।तेज हवा से शहरवासियों को बढ़ते प्रदूषण से राहत मिली है। पिछले दिनों 300 के पार पहुंच चुका अदक अब धीरे-धीरे नीचे आने लगा है। हवा के बहाव के कारण प्रदूषक तत्त्व तेजी से छंट रहे हैं और वायु गुणवत्ता में सुधार देखा जा रहा है।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। हवा की रफ्तार अभी इसी तरह जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव के साथ तापमान धीरे-धीरे गिरता रहेगा और प्रदूषण में भी गिरावट बनी रहेगी।

जहां एक ओर तेज हवा से ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं दूसरी ओर यही हवा प्रदूषण को कम कर रही है। फिलहाल मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts