Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: ढाई हजार सफाईकर्मी किए जाएं निगम के अधीन, कई मांगों को...

मेरठ: ढाई हजार सफाईकर्मी किए जाएं निगम के अधीन, कई मांगों को लेकर संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ ने की बैठक

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कई मांगों को लेकर शनिवार को भारतीय संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ द्वारा संगठन और सफाई नायकों की एक मीटिंग घंटाघर की धर्मशाला में विनय चिंडालिया, धर्मेंद्र चिंडालिया के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महेश टांक जबकि, संचालन नवीन गेहरा ने किया। बैठक में सभी ने एक आवाज में संगठन के साथ 4 जुलाई को होने वाले कार्मिक अनशन व अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन में कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन में साथ देने के लिए कहा।

बैठक के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि, सभी सफाई कर्मचारी दिन रात पूरी मेहनत से अपने काम का निर्वहन करते हैं बावजूद इसके नगर निगम प्रबंधन सफाई कर्मचारियों की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने कहा कि, अगर सफाई कर्मचारियों का उनका हक नहीं मिलेगा तो वह अपने परिवार का भरण-पोषण कैसे करेंगे।

बैठक में दिनेश सूद, राघव प्रधान वाल्मीकि, दीपक मनोठिया, कमल मनोठिया, नवीन गेहरा, अरुण चिनॉय, अमित जाहिदपुर, सोनू बेनीवाल, दिनेश लोहरे, अनुज गहलोत, राजन पिवाल, पवन राजौरिया, बाबू सवाई, बब्बू, मयंक बेनीवाल, विकास बसौर, राजेश महरौल, मंजीत, राजेश सूद, राजेश ऊंटवाल आदि रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts