Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: हापुड़ रोड़ पर शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी...

मेरठ: हापुड़ रोड़ पर शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

-

  • हापुड़ रोड़ पर मिला शव,
  • फफूंडा का रहने वाला था मृतक,
  • पुलिस मौत के कारण की जांच में जुटी।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित हापुड रोड पर अज्ञात शव की जानकारी मिलने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान करने लगी थोड़ी देर बाद ही मृतक की पहचान फफूंडा निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को जानकारी दी और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लोहियानगर थाना के बिजली बंबा चौकी क्षेत्र स्थित संतोष अस्पताल के निकट अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई। तो मृतक की पहचान सुंदर शर्मा निवासी गांव फफूंडा 32 वर्ष के रूप में हुई। पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी। मृतक के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंच गए।

इस दौरान मृतक सुंदर शर्मा के परिवार वालों ने बताया कि मृतक पन्नी बीनने का कार्य करता था और बुधवार सुबह से ही घर से निकला हुआ था पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts