Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सुभारती यूनिवर्सिटी में हॉस्टल से छलांग लगाकर छात्र ने किया सुसाइड

मेरठ: सुभारती यूनिवर्सिटी में हॉस्टल से छलांग लगाकर छात्र ने किया सुसाइड

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। जानी थाना क्षेत्र के सुभारती यूनिवर्सिटी के हास्टल से एक छात्र ने बीती रात कूद कर जान दे दी। छात्र बिहार का रहने वाला शशी रंजन बताया जा रहा है। वह कैंपस में बीसीए फर्स्ट ईयर का छात्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और उसके परिजनों को जानकारी दे दी गई है।

पुलिस ने बताया कि बिहार निवासी शशी रंजन के रात दो बजे के करीब हास्टल की छत से कूदने से हड़कंप मच गया है। शशी रंजन ने सुसाइड क्यों किया। इसकी जांच की जा रही है। इससे दो दिन पहले एमआईटी के बीटेक के छात्र शिवम ने हास्टल में फांसी लगाकर जान दे दी थी।

बीसीए फर्स्ट ईयर के छात्र शशि रंजन ने किया सुसाइड, हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, मूल रूप से बिहार का रहने वाला था छात्र, जानी थाना इलाके के सुभारती यूनिवर्सिटी का मामला, मेरठ के मेरठ इंस्टिट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी में शनिवार को बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र शिवम भारद्वाज ने भी किया था सुसाइड, पंखे से लटक कर दी थी जान, मूल रूप से बिहार का रहने वाला था छात्र।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts