HomeAccident Newsमेरठ: कई वाहन सिपाही की कार से टकराए

मेरठ: कई वाहन सिपाही की कार से टकराए

-

– नशे में धुत सिपाही ने घने कोहरे में हाईवे पर कार रोकी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बुलंदशहर हाईवे पर खरखौदा बाईपास के पास मंगलवार देर रात एक सिपाही ने अपनी कार सड़क के बीच में रोक दी। घने कोहरे के कारण उसकी कार से कई वाहन टकरा गए। सिपाही कथित तौर पर नशे में धुत था और कार में ही सो रहा था।

 

 

परतापुर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास निवासी टैक्सी चालक राकेश कुमार ने बताया कि वह मंगलवार रात हापुड़ से लौट रहे थे। खरखौदा बाईपास पर उनकी कार सड़क के बीच खड़ी एक कार से टकरा गई। उन्होंने देखा कि उससे पहले भी कई वाहन इस कार से टकरा चुके थे।

राकेश कुमार और अन्य वाहन चालकों ने कार में मौजूद युवक को जगाया। युवक ने खुद को यूपी पुलिस का सिपाही प्रवेश कुमार बताया और कथित तौर पर शराब के नशे में था। आरोप है कि जब वाहन चालकों ने उससे गाड़ी हटाने को कहा, तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और वर्दी का रौब दिखाया। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया।

सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी सिपाही प्रवेश कुमार और टैक्सी चालक राकेश कुमार को उनकी गाड़ियों सहित खरखौदा थाने ले आए। थाने में घंटों गहमा-गहमी के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

खरखौदा थाना इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में रात में ही समझौता हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सिपाही के नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts