Saturday, April 19, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: मंडी का दूसरा गेट बंद, लगा जाम, नागरिक परेशान

मेरठ: मंडी का दूसरा गेट बंद, लगा जाम, नागरिक परेशान

मंडी समिति कर रही अनदेखी, नागरिक परेशान।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। नवीन मंडी में आजकल लोगों को जाम से सामना करना पड़ रहा है। जब से मंडी समिति ने दूसरा गेट बंद किया है लोगों को जबरदस्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मंडी में प्रतिदिन हजारों लोग खरीदारी करने के लिए आते है। यहां फल, सब्जी और अनाज की मंडी होने के कारण सुबह से शाम तक लोगों का आना जाना लगा रहता है।

 

 

मंडी समिति ने कुछ दिनों से गेट नंबर दो का बंद कर दिया है। इस कारण लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों और आम लोग इस बात से नाराज है कि मंडी समिति टैक्स वसूलने में तो आगे रहती है लेकिन सुविधा के नाम पर कोई ध्यान नहीं देती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

ताजा खबर

Recent Comments