Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: संवेदनशील इलाकों में फोर्स के साथ सड़क पर उतरी पुलिस, निकाला...

मेरठ: संवेदनशील इलाकों में फोर्स के साथ सड़क पर उतरी पुलिस, निकाला फ्लैग मार्च

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। क्रिसमस-डे और नव वर्ष पर सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर शनिवार को जिले के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों के साथ पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर भी पहुंच कर जांच-पड़ताल की।

 

 

क्रिसमस-डे और नव वर्ष को लेकर प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के आदेश पर शनिवार को लिसाड़ी गेट और लोहिया नगर क्षेत्र में पुलिस और आरएएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च निकालते हुए जनता को सुरक्षा का संदेश दिया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के घरों पर पहुंचकर उनके विषय में जानकारी भी जुटाई।

 

 

हापुड़ रोड से शुरू हुआ फ्लैग मार्च कमेला रोड, भूमियापुल सहित आसपास के इलाकों में घूमते हुए बाजारों से निकला। इसी के साथ पुलिस के द्वारा संवेदनशील स्थानों को भी चिन्हित किया गया। जिससे त्यौहारों के मौके पर यहां फोर्स की व्यवस्था की जा सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts