Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News Update: सुभाष बाजार में भीषण आग लगने से दो दुकानें...

Meerut News Update: सुभाष बाजार में भीषण आग लगने से दो दुकानें खाक, लाखों का नुकसान

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सुभाष बाजार में सोमवार तड़के उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक लगी भीषण आग ने दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इनवर्टर-बैटरी की दुकान के साथ-साथ पास की कपड़े की दुकान को भी पूरी तरह जला दिया। हादसे में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

 

 

सुबह साढ़े चार बजे भड़की आग: सुभाष बाजार में मोहसिन की प्रिंस इलेक्ट्रॉनिक नाम से इनवर्टर बैटरी की दुकान है। सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे दुकान से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैल गई। आग ने पास स्थित आबिद की “मेरठ खादी भंडार” नामक कपड़े की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।

दमकल की टीम ने पाया काबू: घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को अलर्ट किया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दोनों दुकानों में रखा अधिकांश सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था।

देरी से पहुंचने पर उठे सवाल: स्थानीय निवासी और अधिवक्ता इमरान ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद दमकल की गाड़ियां करीब 20 मिनट देरी से मौके पर पहुंचीं। उनका कहना है कि यदि समय रहते राहत कार्य शुरू हो जाता, तो नुकसान काफी हद तक कम किया जा सकता था।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि दमकल विभाग के अधिकारी पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts