Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News In Hindi: झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को दिया जाए आवास

Meerut News In Hindi: झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को दिया जाए आवास

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। झुग्गी-झोपडी वासियों को पीएम आवास योजना के अन्तर्गत पक्के घर देने की मांग को लेकर सोमवार को शिव सेना के दर्जनों सदस्यों ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया।

 

 

इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपा। ज्ञापन देते हुए बताया कि नगरीय विकास अभिकरण डूडा में फैले भ्रष्टाचार के कारण आज तक भी गरीब झुग्गी वासियों को पीएम आवास योजना में पक्के घर उपलब्ध नहीं कराये जा सके हैं, इस योजना का लाभ गरीब को ना देकर सम्पन्न वर्ग को ही दिया गया है। जिसके कारण मेरठ में झुग्गी-झोपड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जबकि, गरीब जनता को सड़कों पर रहना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि, शिवसेना पूर्व में भी झुग्गी झोपडी वासियों के समर्थन में ज्ञापन देकर इन्हें पीएम आवास योजना के अन्तर्गत पक्के घर दिलाने की मांग कर चुकी है, लेकिन लगता है गरीब झुग्गी वासियों की ओर डूडा विभाग का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है, वो सिर्फ सम्पन्न लोगों से धन वसूली करके पीएम आवास योजना में लाभ देने की जुगत में रहता है और अब गढ़ रोड स्थित रंगोली मंडप स्थित नाले किनारे बसी झुग्गी-झोपड़ियों को प्रशासन हटाने की धमकी दे रहा है।

जिससे गरीब झुग्गी वासियों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है, जिससे कभी भी कानून व्यवस्था को लेकर खतरा हो सकता है। इस बात को देखते हुए शिवसेना यह मांग करती है कि प्रशासन झुग्गी झोपड़ी हटाने से पूर्व इन झुग्गी बासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत पक्के घर उपलब्ध कराए। वरना फिर अन्य कोई कार्रवाई इन झुग्गियों के खिलाफ करें। अन्यथा शिवसेना इन झुग्गी वासियों को साथ लेकर जन आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की होगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts