HomeCRIME NEWSMeerut News: पत्नी के साथ छेड़छाड़ और रेप का प्रयास, थाना पुलिस...

Meerut News: पत्नी के साथ छेड़छाड़ और रेप का प्रयास, थाना पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही, पीड़ित ने एसएसपी की शिकायत

-

Sharda Express Meerut News: मंगलवार को लालकुर्ती क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर अपने पड़ोस के रहने वाले युवकों पर पत्नी से छेड़छाड़ और रेप के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि बार बार शिकायत के बाद भी थाना पुलिस आरोपियों पर कार्यवाही नहीं कर रही है। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।

लालकुर्ती क्षेत्र का रहने वाला एक युवक मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा। उसने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पड़ोस के रहने वाले गोपू और उसका भाई रोहन काफी समय से उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर रहे है। उसके काम पर जाने के बाद आरोपी उसकी पत्नी के साथ रेप का प्रयास भी कर चुके हैं, पीड़ित ने बताया कि उसने आरोपियों की शिकायत कितनी बार थाना पुलिस से की। लेकिन, पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की। इसी को लेकर पीड़ित मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा और एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की।

वही, मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने उसे जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts