Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: बेसमेंट की ढांग गिरने से बड़ा हादसा, दो की मौत, मचा...

मेरठ: बेसमेंट की ढांग गिरने से बड़ा हादसा, दो की मौत, मचा हड़कंप

-

  • गंगानगर में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में अवैध रूप से बनाए जा रहे बेसमेंट की ढांग गिरने से तीन मजदूर दबे, दो की मौत एक की हालत गंभीर।

शारदा न्यूज़, मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र के यू पॉकेट में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में अवैध रूप से बनाए जा रहे बेसमेंट की ढांग गिरने से तीन मजदूर दब गए। मिट्टी में दबने के कारण दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। बेसमेंट अवैध रूप से बन रहा था। घटना स्थल पर राहत व बचाव कार्य जारी है पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जानकारी जुटाने में लग गई है।

गंगानगर थाना क्षेत्र स्थित यू पॉकेट में एक रेजिडेंशियल प्लॉट पर कॉम्प्लेक्स का निर्माण चल रहा है। निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में बेसमेंट का ठेका गाजियाबाद की कंपनी वैदिक कंसल्टेंशन को दिया हुआ था। कंपनी ने 7 मजदूरों को काम पर लगाया था मजदूर बेसमेंट की खुदाई कर रहे थे इसी दौरान मिट्टी की ढांग गड्ढे में गिर गई। तभी मिट्टी की ढांग गिरने से तीन मजदूर मिट्टी में दब गए। इस दौरान निकट ही क्रिकेट खेल रहे युवक घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में टूट गए मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई घंटों की मशक्कत के बाद मिट्टी में दबे दो मजदूर को निकाला तो उनकी मौत हो चुकी थी।

जबकि जानकारी के बाद भी घंटों बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की मदद से एक मजदूर को मिट्टी के नीचे से निकाला गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतक मजदूर गुरु प्रसाद रायबरेली, और बिहार निवासी राम प्रवेश हैं जबकि रामप्रसाद भी बिहार का रहने वाला है उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मामला मेरी जानकारी में आया है। अवर अभियंता को जांच के दिए भेजा गया है। जहां तक जानकारी मिली उसके अनुसार बेसमेंट खोदने की अनुमति नहीं थी। फिर भी जांच कर कर नियमानुसार कार्रवाई तय की जाएगी। – अभिषेक पांडेय, उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण।

 

Related articles

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts