Homeउत्तर प्रदेशMeerutइनर व्हील क्लब में बच्चों को बांटे गए सामान

इनर व्हील क्लब में बच्चों को बांटे गए सामान

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। इनर व्हील क्लब मेरठ की सभा डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अनीता सिंह की आधिकारिक यात्रा के रूप में संपन्न हुई।

क्लब अध्यक्ष स्वाति गुप्ता, क्लब सचिव योगीता अग्रवाल, कार्यकारणी की सभी सदस्यों ने फूल बरसा कर व माला पहनाकर अनीता सिंह का स्वागत किया। अनीता सिंह ने क्लब द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का अवलोकन किया, आय और व्यय का अवलोकन किया।

 

 

इस सभा में क्लब द्वारा कई सामाजिक कार्य किए गए दो स्कूलों के बच्चों के लिए स्वेटर, जूते, क्राफ्ट का सभी सामान, ब्लैक बोर्ड,छोटे बच्चों के लिए नंबर गिनती पहचान के लिए एक मैट दिया , ब्लैक बोर्ड पर लिखने के लिए एक बड़ा ज्योमेट्री बॉक्स दिया गया, कैरम बोर्ड, बास्केटबॉल फुटबॉल, रैकेट, लड़कियों के लिए कूदने वाली रस्सीके आदि दी गई साथी सरस्वती शिशु मंदिर कंकरखेड़ा के इंटर कॉलेज में सेनेटरी नैपकिन की वेंडिंग मशीन लगाई गई और सेनेटरी नैपकिन भी दिए गए इसके अलावा एक जरूर मंद लड़की की शादी का सभी सामान दिया गया। पीडीसी  कमलेश सिंगल द्वारा सभा का संचालन किया गया अंत में जिला अध्यक्ष अनीता सिंह द्वारा क्लब के सभी सदस्यों को संबोधित किया गया।

क्लब की उपाध्यक्ष अंजू पंकज ने सभी का धन्यवाद किया। पूर्व प्रेसिडेंट नीता खन्ना द्वारा  अनीता सिंह का बायोडाटा पढ़ा गया अंत में राष्ट्रगान के बाद सभा समाप्त हुई और सभी ने स्वादिष्ट चाट का आनंद लिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts