Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: परतापुर क्षेत्र की दीवार पर दिखा तेंदुआ, क्षेत्र के लोगों में...

मेरठ: परतापुर क्षेत्र की दीवार पर दिखा तेंदुआ, क्षेत्र के लोगों में दहशत

-

  • परतापुर क्षेत्र की दीवार पर दिखा तेंदुआ,
  • क्षेत्र के लोगों में दहशत,
  • लाठी डंडे लेकर सड़कों पर आए,
  • क्षेत्रवासी वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन।

शारदा न्यूज़, मेरठ। परतापुर क्षेत्र में लगातार तेंदुआ देखे जाने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदुए के डर से बच्चे घरों में कैद हो गए हैं। सोमवार देर रात दिल्ली रोड स्थित संजय वन की दीवार पर तेंदुआ दिखने के बाद लोगों में दहशत फेल गई। इस दौरान लोगों ने जानकारी जिलाधिकारी और वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तेंदुए की तलाश में सर्च अभियान शुरू कर दिया।

परतापुर क्षेत्र में लगातार तेंदुए को देखे जाने के बाद क्षेत्र की जनता दहशत में है। अभी कुछ दिन पहले ही बंद पड़ी पोलोथिन बनाने की फैक्ट्री के पास तेंदुआ देखे जाने के बाद क्षेत्र वासियों में दहशत का माहौल पनप गया था। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने अपने बच्चों को घरों से निकलने पर पहरा लगा दिया था और मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई थी। वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाते हुए तेंदुए की तलाश की लेकिन वह नहीं मिल पाया था।

वहीं सोमवार रात्रि दिल्ली रोड स्थित संजय वन की दीवार पर बैठा तेंदुआ देखकर क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। इस दौरान लोगों ने अपने बच्चों को घरों में कैद कर दिया। और लाठी डंडे लेकर सड़कों पर निकल आए। तेंदुआ देखे जाने के बाद दहशत में आए क्षेत्र के लोगों ने मामले की जानकारी डीएम के सरकारी फोन नंबर पर देकर वन विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया।

वन विभाग की टीम जाल लेकर मौके पर पहुंच गई और तेंदुए की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। वहीं क्षेत्र के लोग भी हाथों में लाठी डंडे लेकर गलियों में पहरा दे रहे हैं। और छोटे बच्चों का घरों से निकलना बंद कर दिया है।

वही वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए की तलाश की जा रही है जल्द तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts