spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: अवैध कब्जा करने वालो की पुलिस से नोंक झोंक

मेरठ: अवैध कब्जा करने वालो की पुलिस से नोंक झोंक

-

  • प्लॉट में बंधी 150 गाय शहजाद को सुपुर्द किया।

शारदा न्यूज़, संवाददाता ।


मेरठ। हाईकोर्ट के आदेश पर लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में अवैध कब्जा खाली कराने पहुंची पुलिस और कब्जाधारियों के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई।

हुमायूं नगर निवासी शब्बीर अहमद ने आरोप लगाया कि उनके आजाद रोड स्थित 800 गज के प्लाट पर 50 साल से आजाद रोड के ही रहने वाले मीर खान नाम के शख्स ने कब्जा किया हुआ था। मीर खान की मौत के बाद अब इस प्लॉट पर उसके बेटे शहजाद का कब्जा चल रहा था। शहजाद ने इस प्लॉट पर अवैध रूप से एक डेयरी संचालित की हुई थी। पिछले कई सालों से शब्बीर और शहजाद के बीच जमीन पर कब्जे का विवाद हाईकोर्ट में चल रहा था।

एक दिन पहले हाईकोर्ट ने इस मामले में शब्बीर के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर सोमवार को लिसाड़ी गेट पुलिस अवैध कब्जे को खाली कराने के लिए पहुंची।

आरोप है कि इसी दौरान कब्जाधारक शहजाद और उसके परिवार के लोग पुलिस से भिड़ गए। मगर, पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए विरोध कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। प्लॉट में बंधी लगभग डेढ़ सौ गाय खोलकर पुलिस ने शहजाद के सुपुर्द कर दीं। वहीं, प्लाट खाली कराते हुए शब्बीर को कब्जा दिला दिया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts