HomeCRIME NEWSमेरठ: 70 हजार की चोरी में पति-पत्नी गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी का...

मेरठ: 70 हजार की चोरी में पति-पत्नी गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी का किया खुलासा

-

  • 15 हजार रुपये और सात चाबियां बरामद।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 15 हजार रुपये नकद और 7 चाबियां बरामद की गई हैं।

घटना पल्लवपुरम के बीएच-38(1) निवासी आलोक दत्ता के घर की है। आलोक दत्ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जांच में पता चला कि आरोपी गौरव उर्फ गुड्डू और रीता उर्फ सरिता ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपियों ने डुप्लीकेट चाबियां बनवाकर घर के ताले खोले। घर वालों की गैरमौजूदगी में अलमारी से 70 हजार रुपये चोरी कर लिए। इनमें से 50 हजार रुपये गौरव और 20 हजार रुपये रीता के हिस्से में आए।

पुलिस ने रीता को उसके घर ग्राम पवरसा से गिरफ्तार किया। उसके पास से 5 हजार रुपये बरामद हुए। गौरव को दुल्हैडा कट से पकड़ा गया। उसके पास से 10 हजार रुपये और 7 चाबियां मिलीं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts