spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: फायरिंग के आरोपी की कचहरी में पिटाई, वीडियो वायरल

Meerut: फायरिंग के आरोपी की कचहरी में पिटाई, वीडियो वायरल

-

  • काशी टोल प्लाजा पर हुआ था विवाद, किया था कोर्ट में सरेंडर।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। काशी टोल प्लाजा पर फायरिंग के मुख्य आरोपी ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर किया था। आरोपी की दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर पिटाई की। मंगलवार को कचहरी में हुई पिटाई की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मामले में पुलिस दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।

काशी टोल पर फास्टैग लगाने को लेकर नितिन व अवनीश पक्ष में विवाद हो गया था। जिसके बाद अवनीश ने अपने साथी कपिल और अन्य के साथ मिलकर नितिन और जतिन पर फायरिंग कर दी थी। रविवार को नितिन के भाई रितिन पर भी फायरिंग की गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी को दबिश दी। सोमवार को फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी अवनीश कोर्ट में सरेंडर करने गया था।

इसकी जानकारी मिलने पर शाम को तीन बजे पीड़ित परिवार के लोग भी कचहरी पहुंच गए। वकील के चैंबर के बाहर अवनीश को सीढ़ियों पर पकड़ लिया। जमकर पिटाई की। जिसके बाद वकील किसी तरह उसे छुड़ाकर कोर्ट में ले गए। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। परतापुर थाना प्रभारी दिलीप बिष्ट ने बताया कि जेल गए आरोपी को रिमांड पर लेकर हथियार बरामद किया जाएगा। अन्य
आरोपियों की तलाश में दबिश डाली जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts