शारदा रिपोर्टर मेरठ। जानी साइबर टीम ने एक साइबर धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति आशीष कुमार को राहत पहुंचाई है। टीम ने उनके खाते से धोखाधड़ी से निकाली गई 50,000 रुपये की राशि सफलतापूर्वक वापस करा दी है।

आशीष कुमार, जो सुभारतीपुरम, थाना जानी, मेरठ के निवासी हैं, उनके साथ 16 फरवरी 2023 को कुल 7,50,000 रुपये की साइबर धोखाधड़ी हुई थी। इस मामले में थाना जानी में मुकदमा किया गया था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निदेर्शानुसार साइबर अपराध की रोकथाम के अभियान के तहत की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सरधना और थानाध्यक्ष थाना जानी का मार्गदर्शन भी शामिल था।
जानी साइबर टीम ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आशीष कुमार के खाते में 50,000 रुपये वापस करा दिए हैं। शेष धोखाधड़ी की गई राशि को वापस लाने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

