Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: हंगामें के बीच सेंट्रल मार्किट में हटाया अतिक्रमण

मेरठ: हंगामें के बीच सेंट्रल मार्किट में हटाया अतिक्रमण

-

  • निगम कार्रवाई के दौरान एक व्यापारी पुत्र को हुआ ह्दयघात, इसके बाद टीम लौटी वापस।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। नगर निगम द्वारा गुरूवार को सेंट्रल मार्किट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। जिस समय नगर निगम की टीम एक किराना व्यापारी के प्रतिष्ठान पर अतिक्रमण हटा रही थी, तभी व्यापारी पुत्र को ह्दयघात हो गया। जिसके बाद टीम वापस लौट गई।

 

व्यापारियों ने किया जमकर हंगामा 

 

शहर के बाजारों में जाम की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया है। गुरूवार को यह अभियान सेंट्रल मार्किट में शुरू करने के लिए जैसे ही नगर निगम की टीम पहुंची, तो व्यापारियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

 

नगर निगम टीम ने सबसे पहले सड़क किनारे एक खोखा संचालक का सामान बाहर निकलवाकर उसे गिरा दिया। इसके बाद सड़क किनारे रखे व्यापारियों को भी दुकान के भीतर रखने को कहा। वहीं अस्थाई रूप से दुकान को आगे बढ़ाकर नालियों को कवर करने वालों को भी चेतावनी दी गई। नगर निगम की टीम जब अमन किराना स्टोर पर पहुंची तो व्यापारी पुत्र से टीम की काफी झड़प हुई।

 

 

 

 

इस झड़प के दौरान ही व्यापारी के सीने में दर्द उठ गया। उसके परिजन नाजुक हालत में तुरंत ई-रिक्शा में बैठाकर अस्पताल ले गए। वहीं मौके की गंभीरता को देख नगर निगम की टीम भी वापस लौट गई।

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts