Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सिविल डिफेंस स्थापना दिवस पर डीएम ने किया ध्वजारोहण

मेरठ: सिविल डिफेंस स्थापना दिवस पर डीएम ने किया ध्वजारोहण

-

  • निष्काम भाव से काम करता है सिविल डिफेंस।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शनिवार को घंटाघर के टाउन हॉल में नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस की 63वीं वर्षगांठ के अवसर पर झण्डारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डीएम डॉ. वीके सिंह ने झण्डा फहराया और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की सराहना की।

 

 

कार्यक्रम में विभिन्न अधिकारियों ने भाग लिया और नागरिक सुरक्षा के कार्यों की जानकारी दी गई। नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस की 63वीं वर्षगांठ के अवसर पर नागरिक सुरक्षा कार्यालय टाउनहाल घण्टाघर मेरठ पर विभागीय झण्डारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया।

मुख्य अतिथि डीएम डॉ. वीके सिंह ने झण्डारोहण किया। जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा ने अपने संबोधन में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की निष्काम सेवा भावना से की जाने वाली सेवाओं की प्रशंसा की। कहा कि नागरिक सुरक्षा की टीम प्रत्येक मौके पर जिला प्रशासन को सहयोग करती रही है।

वहीं, कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि बृजेश कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी नगर, मृदुला दूबे एसडीएम
(जे.) रहे।

नागरिक सुरक्षा के छह प्रभागों के वार्डन पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सर्वप्रथम कार्यक्रम अतिथियों का स्वागत संदीप गोयल चीफ वार्डन द्वारा किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts