HomeCRIME NEWSमेरठ: हैंडलूम कारोबारी को पाकिस्तान के नंबर से आया कॉल मचा हड़कंप,...

मेरठ: हैंडलूम कारोबारी को पाकिस्तान के नंबर से आया कॉल मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। शास्त्री नगर के रहने वाले हैंडलूम व्यापारी को पाकिस्तान के नंबर से कॉल आने पर हड़कंप मच गया। कॉल करने वाले आरोपी ने खुद को पुलिस का एक बड़ा अधिकारी बताते हुए कारोबारी के बेटे को अपनी हिरासत में होना बता दिया। इसके बाद व्यापारी ने डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे अपने बेटे को कॉल कर उसकी कुशलता लेने के बाद राहत की सांस ली।

 

 

नौचंदी थाना क्षेत्र शास्त्री नगर स्थित मयूर विहार के रहने वाले हरीश खट्टर हैंडलूम कारोबारी हैं। 26 तारीख को उनके फोन पर व्हाट्सअप कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि हमने चार लोगों को उठाया है जिनमें से एक उनका बेटा है। हरीश कुछ बोलते, वह व्यक्ति बोला कि क्या नाम है तुम्हारे बेटे का हरीश ने कहा कि जब आपको पता है वह मेरा बेटा है तो नाम क्यों पूछ रहे हो? हरीश ने कॉल की जांच की तो पता चला कि कॉल कराची से की गई थी। नंबर की डीपी पर एक पुलिस अधिकारी का फोटो लगा था। उन्होंने घर के नंबर से बेटे सयंम को फोन मिलाया। मेरठ के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे बेटे संयम की आवाज सुनकर हरीश ने राहत की सांस ली। इस प्रकरण के बाद से पूरा परिवार डरा हुआ है। सीओ सिविल लाइन का कहना है कि कारोबारी की काल की जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts