spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ ब्रेकिंग: मेडिकल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग, हमले में बाल-बाल बचा...

मेरठ ब्रेकिंग: मेडिकल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग, हमले में बाल-बाल बचा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस

-

  • मेरठ में दिनदहाड़े फायरिंग, काउंटर के पीछे छिपकर दुकानदार ने बचाई जान,
  • रंजिश में बरसी गोलियां, बाल-बाल बचा प्रोविजन स्टोर मालिक।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से दहशत फैल गई। प्रवेश विहार स्थित मेडिकल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक ने रंजिश के चलते किराना व्यापारी को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायर कर दिए। हमले में व्यापारी बाल-बाल बच गया।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोलियों की आवाज सुनते ही बाजार में अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना श्री बालाजी प्रोविजनल स्टोर पर हुई, जहां संचालक विनीत उस समय काउंटर पर मौजूद थे। अचानक पहुंचे हमलावर ने फायरिंग शुरू कर दी। विनीत ने फुर्ती दिखाते हुए काउंटर के पीछे छिपकर खुद को बचाया और शोर मचा दिया। आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी भाग निकला।

 

 

सूचना पर पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां कार्रवाई को लेकर पीड़ित परिवार की तीखी नोकझोंक भी हुई। गुस्से में परिजनों की ओर से कड़ी बातें कही गईं, लेकिन पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया और लिखित शिकायत लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

 

 

पीड़ित का कहना है कि दो दिन पहले भी आरोपी पक्ष से कहासुनी हुई थी। आरोप है कि उसी विवाद के बाद से लगातार धमकियां मिल रही थीं। पहले की घटना में भी गोली चलने की बात सामने आई थी, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिवार का आरोप है कि समय रहते सख्त कार्रवाई होती तो दोबारा हमला नहीं होता।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि इलाके में शांति व्यवस्था बनी रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts