Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: भाजपा नेता पूर्व एमएलसी अध्यक्ष प्रो. राजकुमार त्यागी का निधन

मेरठ: भाजपा नेता पूर्व एमएलसी अध्यक्ष प्रो. राजकुमार त्यागी का निधन

-


मेरठ। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी रहे राजकुमार त्यागी का रविवार रात निधन हो गया। वे 85 साल के थे। बीमारी के चलते उनका दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। सुबह उनका अंतिम संस्कार सूरजकुंड श्मशान घाट पर कर दिया गया।

40 साल से भाजपा में सक्रिय प्रो. राजकुमार त्यागी भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें एमएलसी बनाया। मोदीनगर के निवाड़ी गांव के मूल निवासी प्रो. त्यागी गढ़ रोड स्थित मीरा एंक्लेव में रहते थे। वे पानीपत में पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर रहे। 1987 से वे भाजपा से जुड़ गए। उनके निधन पर शहर के तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts