– 4268 अधिवक्ता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। प्रतिवर्ष होने वाला मेरठ बार एसोसिएशन का चुनाव काफी प्रतिष्ठित माना जाता है, क्योंकि मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री ही पश्चिम उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन और संयोजक होते हैं। इस वर्ष के चुनाव में दो प्रमुख पैनलों के बीच कड़ा मुकाबला है। एक पैनल में अनुज शर्मा और परवेज आलम शामिल हैं, जबकि दूसरा पैनल विजय त्यागी और सचिन नरेश का है। वहीं, मंगलवार सुबह नौ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मेरठ बार एसोसिएशन की नई प्रबंध समिति के चुनाव का मतदान शुरू हो गया। यह मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा।

बता दें कि, इस चुनाव में कुल 4268 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, इस चुनाव के पदाधिकारियों के लिए मतगणना 18 फरवरी को होगी, जबकि कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गिनती 19 फरवरी को की जाएगी। 17 फरवरी को होगा। मंगलवार सुबह 11 बजे से कार्यकारिणी के 21 पदों के लिए नामांकन पत्र तीन बजे तक पंडित नानकचंद सभागार में प्रस्तुत किए गए। जांच में अध्यक्ष पद पर अनुज कुमार शर्मा, विजय त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एक पद पर नरेश कुमार, पंकज जैन, उपाध्यक्ष के दो पदों पर क्षितिज भारद्वाज, मीरा सिंह, संजय यादव, विनोद कुमार (गौतम) महामंत्री के एक पद पर परवेज आलम, सचिन कुमार नरेश कोषाध्यक्ष के एक पद पर शिवम गुप्ता, विकास रावत, संयुक्त मंत्री प्रशासन के एक पद पर ध्रुव झा, रविश भारद्वाज, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के एक पद पर चेतना गोस्वामी, उमेश पुनिया, संयुक्त मंत्री प्रकाशन के एक पद पर अरुण कुमार अग्रवाल, संजीव कुमार, वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए अमरेश चौधरी, बबलू कुमार, भूपेंद्र कुमार, साहिबे आलम, नीरज कुमार कटारिया, सतपाल सिंह, शैलेन्द्र दीक्षित, टेक चंद चौहान, वीरेंद्र मोहन शर्मा, योगिता सिंह, मनोज गुप्ता, पूजा रस्तोगी ने नामांकन पत्र दिया। मतदान के लिए पंडित नानकचंद सभागार में व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
यहां कुल 60 बूथ बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, मतदाता पर्ची जारी करने के लिए 21 टेबल और मतपत्र जारी करने के लिए भी 21 टेबल लगाई गई हैं। चुनाव अधिकारी मंडल ने बताया कि, मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कैमरों की निगरानी में निष्पक्ष रूप से संपन्न होगा। चुनाव अधिकारी मंडल में रउफ उल हसन अंसारी, नेपाल सिंह सोम, जगदीश गिरी अशोक पंडित, विरेन्द्र सिंह सिरोही, मनोज गुप्ता, सतेन्द्र सिंह, मनुज और सहदेव सिंह सोम शामिल हैं। दोनों पैनलों की मांग पर उनके एक-एक प्रतिनिधि को मतदान के दौरान सीसीटीवी कैमरे की स्क्रीन देखने की अनुमति दी गई है, हालांकि वे मतदान स्थल पर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा अधिवक्ताओं को मतदान के लिए अपने बार पहचान पत्र के साथ सीओपी (सर्टिफिकेट आॅफ प्रैक्टिस) लाना अनिवार्य होगा, इसके बिना मतदान संभव नहीं होगा।
बता दें कि, इससे पहले मेरठ मेरठ बार एसोसिएशन के 2026-27 वार्षिक कार्यकारिणी चुनाव के लिए मंगलवार को 42 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। वरिष्ठ कार्यकारिणी समिति के दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों के अलावा सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए।


