spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homemausamमेरठ: बुधवार रात में आई तेज आंधी बारिश से हादसा, दो महिला...

मेरठ: बुधवार रात में आई तेज आंधी बारिश से हादसा, दो महिला और दो बच्ची घायल

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट की शाहजहां कॉलोनी में तेज आंधी के दौरान एक बार फिर बड़ा हादसा होने से बच गया। शाहजहां कॉलोनी में एक मकान मालिक की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो सकता था आरोपी मकान मालिक अपने चार मंजिल के मकान पर पांचवीं मंजिल चार इंच की दीवार पर तैयार कर रहा है। तेज आंधी के कारण उसकी 4 इंची की दीवार पड़ोसी के मकान पर गिर गई जिसके चलते पड़ोसी के मकान की छत गिर गई। जिसकी चपेट में आने से पड़ोसी की पत्नी और दो बेटी घायल हो गई, वही उसके बराबर के दो मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

बुधवार रात में अचानक आई तेज आंधी बारिश के चलते एक बड़ा हादसा होने बच गया। शाहजहां कॉलोनी गली नंबर 9 के रहने वाले शहजाद का चार मंजिल का मकान है वह अपने मकान पर चार इंच की दीवार से पांचवी मंजिल तैयार कर रहा है।

 

 

तेज आंधी और बारिश के कारण उसके मकान पर मौजूद 4 इंची की दीवार पड़ोस के रहने वाले शकील के मकान पर गिर गई जिसके चलते शकील के मकान की छत गिरने से उसकी पत्नी इमराना घायल हो गई। वहीं उसके पड़ोस के रहने वाले रियाजुद्दीन के मकान की छत और पड़ोसी गुलजार के मकान की छत गिरने से गुलजार की पत्नी फातिमा और दो बेटी अफसा वशिफा घायल हो गई।

चपेट में आने से एक बाइक क्षतिग्रस्त हुई

चपेट में आने से एक बाइक क्षतिग्रस्त हुई

 

वहीं तेज आंधी के कारण शाहजहां कॉलोनी के रहने वाले नौशाद के मकान की दीवार गिरी है जिसकी चपेट में आने से एक बाइक क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts