spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: शराब पीने का विरोध करने पर युवक को पीटा, मामले की...

मेरठ: शराब पीने का विरोध करने पर युवक को पीटा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

-

मेरठ। लिसाडी गेट क्षेत्र में एक युवक पर दबंगों ने जानलेवा हमला किया। घटना लिसाडी रोड क्वार्टर वाली गली की है। शादाब नाम के युवक ने मतीन नाम के व्यक्ति को उसके घर के बाहर शराब पीने से मना किया। इससे नाराज होकर मतीन ने अपने दो साथी सफीक और मोहसीन को बुला लिया। तीनों ने मिलकर शादाब पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपी उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल शादाब को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

परिवार का आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ भी मारपीट की। शादाब के परिवार ने मतीन और उसके दो साथियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts