Saturday, June 7, 2025
HomeCRIME NEWSमेरठ : पत्नी की चुनरी से फांसी लगाकर युवक ने दी जान,...

मेरठ : पत्नी की चुनरी से फांसी लगाकर युवक ने दी जान, वजह आई सामने

  • बीवी की जुदाई सहन नहीं कर सका, 21 दिन पहले छोड़ कर चली गई पत्नी।
  • जांच में जुटी पुलिस।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। 18 मई को पत्नी अपनी बेटी को छोड़ मायके से ही लापता हो गई। पति ने काफी तलाश किया, मगर कहीं सुराग नहीं लगा। अब कंकरखेड़ा की मंगलपुरी में शुक्रवार देर रात पति ने भी अपने कमरे में पत्नी की चुनरी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्ट के लिए भेजे हैं।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलपुरी गली-तीन निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उनका मार्शल पिच के पास लोहा बैल्डिंग का कारोबार है। सतीश कुमार के छोटा बेटे अंकुर टंडन की शादी मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मोहल्ला धर्मपुरी निवासी विनोद कुमार की बेटी प्रियंका से हुई थी।

दंपती के साढ़े तीन वर्ष की बेटी है। अंकुर बैल्डिंग के कारोबार को संभालता है। सतीश कुमार ने बताया कि 18 मई को उनकी पुत्रवधु प्रियंका अपनी बेटी को लेकर अपनी मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपने मायके मुजफ्फरनगर गई थी। प्रियंका को उसका पति अंकुर छोड़कर आया था। 25 मई को विनोद कुमार ने फोन कर अपने दामाद को बताया कि प्रियंका कहीं लापता हो गई है। उसी दिन विनोद कुमार ने मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाने में प्रियंक की गुमसुदगी दर्ज करा दी थी।

सतीश कुमार अपनी पोती को लेकर कंकरखेड़ा आ गए थे। मंगलपुरी के मकान में अंकुर के पिता सतीश कुमार, मां मुनेश देवी, बड़ा भाई राहुल, राहुल की पत्नी, अंकुर की बहन स्वीटी रहते हैं। शुक्रवार रात को सभी स्वजन खाना खाने के बाद सो गए थे। अंकुर भी अपने कमरे में ऊंपरी मंजिल पर जाकर सो गया। देर रात करीब दो बजे सतीश की आंख खुली तो देखा कि कमरे में अंकुर मोबाइल में कुछ देख रहा था। सतीश ने अंकुर को सो जाने को कहकर अपने कमरे में चले गए।
शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे बहन स्वीटी ने अंकुर को आवाज दी, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद उसे कमरे में देखा तो छत के पंखे में बंधी चुनरी के फंदे में अंकुर का शव लटका हुआ था। जिसके देख स्वीटी की चीख निकल गई। अन्य स्वजन भी दौड़कर कमरे में पहुंचे, जिसे देख सभी के होश उड़ गए। पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।

कंकरखेड़ा थाने की कस्बा चौकी प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि पत्नी लापता है, अब पति अंकुर ने आत्महत्या की है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

ताजा खबर

Recent Comments