spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, January 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutजनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएंगे मायावती का जन्मदिन

जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएंगे मायावती का जन्मदिन

-

– मायावती के जन्मदिन पर बसपा फूंकेगी लोकसभा चुनाव का बिगुल


मेरठ। बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन 15 जनवरी को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन बसपाई लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। पार्टी का संदेश जनता तक पहुंचाने के लिए कवि और गीतकारों को भी आमंत्रित किया गया है। बसपा जिला कार्यकारिणी शहर से लेकर देहात तक जनसंपर्क में जुटी है।

बसपा जिला कार्यकारिणी ने शास्त्रीनगर कुटी चौराहा के निकट कांशीराम पार्क में जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया है। बसपा इस बार दलितों के साथ- साथ ओबीसी जातियों को जोड़ने में जुटी है। ओबीसी समाज के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह पाल को जन्मदिन के कार्यक्रम में अधिक से अधिक ओबीसी जातियों के प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह गांव-गांव घूमकर सबसे अधिक कार्यक्रम पिछड़े समाज में ही कर रहे हैं। बसपा जिलाध्यक्ष ने बुधवार को सरधना विधानसभा क्षेत्र के जेवरी गांव में बैठक करके लोगों से बसपा से जुड़ने और बहनजी के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया। इसके साथ साथ सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के रोहटा में डॉ. आंबेडकर भवन में बैठक की।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इसमें मंडल और पश्चिम उप्र स्तर के नेता भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि उप्र के दलित, पिछड़े और गरीब बहन जी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के निदेर्शानुसार कांशीराम पार्क में कार्यक्रम स्थल पर जन्मदिन का केक नहीं कटेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts