spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमवाना: जमीनी विवाद में नाराज युवक ने खुद को मारी गोली, पत्नि...

मवाना: जमीनी विवाद में नाराज युवक ने खुद को मारी गोली, पत्नि ने खाया जहरीला पदार्थ, पढ़िए पूरी खबर

-

शारदा न्यूज़, संवाददाता |


मवाना। बहसूमा थानाक्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में शुक्रवार को जमीनी विवाद में बंटवारा नहीं होने से नाराज युवक ने घेर में जाकर खुद को गोली मार ली जबकि पत्नि ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गोली लगने से विपिन पुत्र ऋषिपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल पति पत्नि को अस्पताल में भर्ती कराया। पत्नि की हालत गंभीर बनी हुई जबकि गोली लगे युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।

 

 

जानकारी के अनुसार लगभग 22 बीघा जमीन को लेकर विपिन व उसके भाई अरविंद में जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। गुरुवार को हुए झगड़े के बाद रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया था लेकिन शुक्रवार दिन निकलते ही फिर से आपस में कहासुनी हो गई तो विपिन ने गांव के बाहरी छोर स्थित घेर में जाकर खुद को गोली मार ली। जबकि पत्नि संध्या ने भी घर में रखे जहर का सेवन कर लिया। जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

 

 

आनन-फानन में परिवार एवं ग्रामीणो ने लहुलुहान हालत में फर्स पर पड़े विपिन एवं उसकी पत्नी संध्या को प्राईवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने गोली लगने से घायल विपिन को मृत घोषित कर दिया है। जबकि पत्नी मौत और जिन्दगी के बीच सांस ले रही है।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस एवं सीओ आशीष शर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचे और मृतक परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है जबकि अस्पताल में भर्ती मृतक विपिन की पत्नी संध्या के पुलिस ब्यान लेने में जुटी हुई हैं। फिलहाल किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है।

दो साल पहले बड़े भाई की हो चुकी मौत

ग्रामीणों ने बताया कि परिवार में प्रवीण, अरविंद एवं विपिन तीन भाई हैं। जिन पर 22 बीघा जमीन है। बता दें कि दो साल पहले परिवार में बड़े भाई प्रवीण की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद से प्रवीण के बच्चों का लालन-पालन विपिन कर रहा था। आरोप है कि फौजी अरविंद 22 बीघा जमीन को बंटवारा दो हिस्सों में करने का दबाव बना रहा था जिससे दोनों भाईयों में विवाद पनप गया। विपिन जमीन को तीन हिस्सों में करने की जिद पर अड़ा रहा। शुक्रवार को अरविंद द्वारा बड़े भाईया का हिस्सा खत्म करने पर हुए विवाद में विपिन ने खुद को गोली मार ली जबकि पत्नी संध्या ने आत्महत्या करने को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts