spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, November 2, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSMathura Murder: भाई और भतीजी की चाकू से गोदकर हत्या, कमरे में...

Mathura Murder: भाई और भतीजी की चाकू से गोदकर हत्या, कमरे में तड़पते रहे दोनों

-

– बड़े भाई की पत्नी पर कमेंट करने पर हुआ विवाद।

मथुरा। बड़े भाई की पत्नी के कैरेक्टर पर कमेंट करने को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भतीजी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। चीख-पुकार मचने के बाद घर के लोग ऊपर कमरे में पहुंचे तो देखा कमरे में दोनों खून से लथपथ तड़प रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात दोनों की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार के लोगों को रो रोकर बुरा हाल है। घटना गोविंद नगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार थाना गोविंद नगर क्षेत्र के अंतर्गत केशव टी स्टाल के समीप खिल्लन और संजय रहते हैं । दोनों सगे भाई हैं बताया गया कि दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान खिल्लन ने अपने भाई संजय और भतीजी अंजली पर चाकू से हमला कर दिया।

चीख पुकार सुन आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी पर थाना गोविंद नगर पुलिस भी पहुंच गई। घायल संजय और उसकी पुत्री अंजली को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यहां उपचार के दौरान अंजलि ने दम तोड़ दिया। संजय की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया खिल्लन और संजय दोनों सगे भाई हैं। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद होने के चलते झगड़ा हुआ है। आरोपी खिल्लन के खिलाफ थाना गोविंद नगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts