- चालक को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा।
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह 4 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। दिल्ली से मध्य प्रदेश के भिंड जा रही बस चालक को नींद आने के कारण पलट गई। बलदेव थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 131 के पास यह हादसा हुआ। बस में करीब 60-65 यात्री सवार थे। हादसे में 28 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 8 की स्थिति गंभीर है।
घटना की सूचना मिलते ही हाईवे कर्मचारी और बलदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल 8 यात्रियों को मथुरा जिला अस्पताल भेजा गया है। कुछ घायलों को सीएससी बलदेव और आगरा रेफर किया गया है।
सीओ महावन संजीव कुमार राय ने घटना की पुष्टि की है। जिला अस्पताल में जिलाधिकारी और एसपी ने घायलों का हाल जाना। उन्होंने परिजनों से संपर्क कर बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।
घायलों का हाल-चाल लेने के लिए मथुरा के जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एसपी श्लोक कुमार जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घायलों से बातचीत कर उनके बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया है साथ ही सभी के परिजनों से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों में मोनू रावत, प्रीतम लाल, रूबी, धनियत श्री चंद, दीपक, मनीष और पुष्पेंद्र शामिल हैं।