spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsअफगानिस्तान में भीषण भूकंप, 800 लोगों की मौत

अफगानिस्तान में भीषण भूकंप, 800 लोगों की मौत

-

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। अफगानिस्तान के दक्षिणी पूर्वी हिस्से में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई घर मलबे में तब्दील हो गए। इस दौरान 622 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह से जख्मी हैं। वहीं, भूकंप के झटकों का असर पाकिस्तान और भारत में भी देखा गया है।

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, बीती रात अफगानिस्तान समेत दिल्ली एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.0 मापी गई है। अफगान के नांगरहार जन स्वास्थ्य विभाग ने प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी ने भी भूकंप की पुष्टि की है। रहीमी का कहना है कि भूकंप के तेज झटकों से कई घर धराशायी हो गए। शुरूआत में 9 लोगों की मौत और 15 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी। मगर, अब 622 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है और 1,500 से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

भूकंप का केंद्र जलालाबाद से 27 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में जमीन के 8 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया है। यह भूकंप रविवार-सोमवार की रात 12:47 मिनट पर आया। अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भी झटके महसूस किए गए हैं।
भूकंप का असर दिल्ली एनसीआर तक देखने को मिला। आधी रात को अचानक धरती हिलने से कई लोग अपने घरों से निकालकर बाहर भागे। लोगों में दहशत का माहौल था। हालांकि, अफगानिस्तान की तुलना में दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके हल्के थे, जिससे कोई जानमाल की हानि नहीं हुई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts