spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, January 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDharm Jyotishमंगल-शनि का प्रभाव मचाएगा उथल-पुथल

मंगल-शनि का प्रभाव मचाएगा उथल-पुथल

जून के महीने में 5 राशियों पर सर्वाधिक असर दिखाई देगा

-


मेरठ। मंगल और शनि के अशुभ प्रभाव के कारण जून का महीना काफी उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। मंगल और शनि का प्रभाव कुछ राशियों पर भी देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं किन 5 राशियों को मंगल और शनि के अशुभ प्रभाव से सावधान रहने की जरूरत है।

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का हम सभी के जीवन में विशेष महत्व बताया गया है। बता दें कि मंगल और शनि के अशुभ प्रभाव के कारण जून का महीना काफी उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। 01 जून को मंगल ने अपनी राशि मेष में प्रवेश किया है। वहीं कुम्भ राशि में विराजमान शनि की तीसरी दृष्टि मंगल पर रहेगी।
मंगल पर शनि की दृष्टि पड़ने से अशुभ प्रभाव बढ़ जाते हैं। इस तरह की ग्रह स्थिति होने पर देश-दुनिया में आतंकी हमले, आगजनी, जन-धन की हानि और प्राकृतिक घटनाओं के घटने की आशंका होती है। ऐसे में मंगल और शनि का प्रभाव कुछ राशियों पर भी देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं किन 5 राशियों को मंगल और शनि के अशुभ प्रभाव से सावधान रहने की जरूरत है।

कर्क राशि
ग्रहों का अशुभ प्रभाव कर्क राशि के जातकों पर भी होगा। इस दौरान तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में धन हानि हो सकती है और असफलता मिलने पर मन में निराशा के भाव आ सकते हैं। लव लाइफ के मामले में भी यह महीना अच्छा नहीं है। पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है औऱ ऑफिस में भी  वाद-विवाद होने की सम्भावना है

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों पर भी मंगल और शनि का अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इस राशि के जातकों को करियर में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कारोबार चलाने में अधिक मेहनत करनी होगी, लेकिन सफलता न मिलने पर आप निराश व हताश भी होंगे। धन हानि और जरूरत से ज्यादा खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर समस्याओं में घिरे रहेंगे। इस दौरान आपकी सेहत में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। इसलिए अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।

तुला राशि
इस राशि के जातकों को परिवार और रिश्ते में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विवाह में देरी होगी और करियर में भी तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं धन हानि के भी योग बनते नजर आ रहे हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु खो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में भी आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि
मंगल और शनि वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में भयंकर उथल-पुथल मचा सकते हैं। इस दौरान काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में सफलता मुश्किल से मिलेगी। वहीं इस महीने आपके फालतू खर्च बढ़ सकते हैं और यह महीना काफी व्यस्तता भरा बीतेगा। परिवार को समय न दे पाने के कारण विवाद जन्म ले सकता है।

मकर राशि
ग्रहों के अशुभ प्रभाव के कारण सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। ऑफिस में दबाव में काम करना पड़ सकता है और पारिवारिक समस्याएं बनी रहेंगी। जिसके कारण आपका और आपके पार्टनर के बीच तनाव बढ़ सकता है। वहीं कामकाज हल्का होने के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान मकर राशि के जातकों का प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर हो सकता है। जिसके कारण वह बार-बार बीमार पड़ सकते हैं। वहीं परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है, जिसमें आपका काफी धन खर्च हो सकता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts