spot_imgspot_imgspot_img
Friday, November 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAgra Newsसंदूक में मिला विवाहिता का प्रेमी, और फिर जो हुआ...

संदूक में मिला विवाहिता का प्रेमी, और फिर जो हुआ…

-

  • घर में मिलने आए प्रेमी को विवाहिता ने जाग होने पर संदूक में कर दिया था बंद।
  • गुस्साए परिजनों ने उसकी थप्पड़ों और लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की।
  • मामला फतेहाबाद थाना क्षेत्र का है।

आगरा। महिला से मिलने उसका बॉयफ्रेंड पहुंचा। बेड रूम से पुरुष की आवाज आने पर जेठ को शक हुआ। उसने अन्य घरवालों को मौके पर बुला लिया और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने से पहले महिला ने बॉयफ्रेंड को कमरे में रखे संदूक में कपड़ों के बीच छिपा दिया।

घरवालों ने उसे पूरे कमरे में खोजा, मगर वह नहीं मिला। इसी बीच महिला के जेठ की नजर संदूक की तरफ गई, जिसकी एक कुंडी अंदर की तरफ थी। उन्होंने संदूक खोला तो अंदर महिला का बॉयफ्रेंड बगैर कपड़ों के छिपा बैठा था।

गुस्साए परिजनों ने उसकी थप्पड़ों और लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। फिर कपड़े पहनाकर घर के बाहर ले गए। जहां ग्रामीणों ने पीटा। फिर पुलिस बुलाकर आरोपी को सौंप दिया। मामला फतेहाबाद थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बॉयफ्रेंड का नाम अजय है और वह बहा तहसील का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने महिला का पति उसका दोस्त है। हम दोनों ट्रक ड्राइवर हैं। पांच साल पहले मैं महिला के पति के साथ उसके घर आया था। इसके बाद कई बार और आया। बताया कि एक बार महिला के पति ने मेरे मोबाइल से उसे कॉल किया था। बस यहीं से हम लोगों के बीच बात शुरू हो गई। धीरे-धीरे हम दोनों में प्रेम संबंध हो गए। महिला से करीब पांच साल से मेरा प्रेम संबंध चल रहा है। इस दौरान मैं कई बार उससे बाहर भी मिला। आरोपी अजय ने बताया कि जब भी महिला का पति घर पर नहीं होता था, वह फोन कर मुझे बुला लेती थी।

आरोपी ने बताया कि महिला के घर में जेठ, जेठानी और सास-ससुर रहते हैं। रविवार को मेरी महिला से सुबह से ही बात हो रही थी। महिला ने मुझे बताया कि घर पर पति नहीं है। तुम मुझसे मिलने आ जाओ। मैं उसके बुलाने पर शाम को बाइक से उसके गांव पहुंच गया। रात करीब 10 बजे उसके जेठ और सास-ससुर खाना खाने के बाद सोने चले गए। इसी बीच रात करीब 11:30 बजे महिला ने फोन कर मुझे बुला लिया। उसने घर के गेट का मुख्य दरवाजा खोला। फिर वह मुझे अपने बेडरूम में ले गई।

पुलिस ने बताया कि रात करीब 1 बजे महिला का जेठ पानी पीने के लिए छत से नीचे आया। उसने महिला के कमरे से पुरुष की आवाज सुनी। उसने घर के अन्य सदस्यों को बुला लिया। फिर उसने कमरे के दरवाजे पर दस्तक दी। परिजनों के आ जाने पर महिला ने अपने प्रेमी को कमरे में रखे संदूक में छिपा दिया।

फिर उसने दरवाजा खोला। जेठ ने पूछा कि अंदर कौन था। इस पर महिला कुछ नहीं बोली। घर के लोगों ने बिस्तर और बेड के नीचे खोजबीन की। मगर वह नहीं मिला। इसी बीच जेठ की नजर संदूक पर पड़ी। उसकी एक कुंडी अंदर की तरफ थी।

जेठ ने संदूक खोला तो उसके अंदर प्रेमी बगैर कपड़े के बैठा था। उसे देखते ही घर वालों ने उसे जमकर पीटा। प्रेमी ने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी। फिर महिला के घरवाले उसे कपड़े पहनाकर बाहर लेकर गए। शोर सुनकर ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों को जब हकीकत पता चला तो उन्होंने भी महिला के प्रेमी को लात-घूसों और डंडे से पीटा। फिर पुलिस बुलाकर सौंप दिया।

मामले में इंस्पेक्टर फतेहाबाद डीपी तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों ने एक युवक को पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts