Monday, July 14, 2025
HomeTrendingअलविदा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, थोड़ी देर में पंचतत्व में विलीन होंगे

अलविदा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, थोड़ी देर में पंचतत्व में विलीन होंगे

  • मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगमबोध घाट लाया गया,
  • पंचतत्व में विलीन होंगे।

नई दिल्ली: आर्थिक सुधारों के जनक पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध श्मशान घाट लाया गया।

इससे पहले, कांग्रेस मुख्यालय से निगमबोध घाट तक उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई थी। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता ‘‘जब तक सूरज चांद रहेगा, मनमोहन आपका नाम रहेगा’’ और ‘‘मनमोहन सिंह अमर रहें’’ नारे लगाते रहे।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में शनिवार सुबह मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जिसके कुछ ही देर बाद पूर्व प्रधानमंत्री की अंतिम यात्रा आरंभ हुई। मनमोहन सिंह का निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

राष्ट्रपति मुर्मू ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान तीनों सेनाओं ने पूर्वी पीएम को सलामी दी।

 

पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी

पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी. इससे पहले मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उन्होंने श्रद्धांजलि दी थी।

 

राहुल गांधी ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी. कांग्रेस कार्यालय ने बोध निगम घाट पर मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर लाया गया।

 

मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी

मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने निगम बोध घाट पर दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।

 

जेपी नड्डा ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी. पूर्व पीएम को लेकर जब एम्स ने बयान जारी किया था तो जेपी नड्डा उनसे मिलने गए थे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोध निगम घाट पहुंचे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोध निगम घाट पहुंच चुके हैं. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए भूटान के राजा और मॉरीशस के विदेश मंत्री भारत पहुंचे हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments