Wednesday, June 18, 2025
HomeAccident NewsSAHARANPUR NEWS: जैक लगाकर मकान का लिंटर उठाने समय हुआ बड़ा हादसा,...

SAHARANPUR NEWS: जैक लगाकर मकान का लिंटर उठाने समय हुआ बड़ा हादसा, 1 मजदूर की मौैत

सहारनपुर– यूपी के सहारनपुर में उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया, जब गांव के एक घर में जैक लगाकर लिंटर उठाने का काम चल रहा था। इस दौरान अचानक लिंटर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी। घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

कुतुबशेर थाना क्षेत्र के उनाली गांव के एक घर में बुद्धवार (23 अक्टूबर) देर शाम जैक लगाकर लिंटर उठाने का काम चल रहा था। लैंटर 2 फुट ऊंचा उठ चुका था। तभी अचानक लिंटर गिर जाने से पांचो मजदूर मलबे में दब गए। जिनमें 4 युवक मलबे से बाहर आ गये जबकि एक मजदूर नितिन (22) कीृ अस्पताल में मौत हो गयी। कड़ी मशक्कत कर नितिन के शव को बाहर निकाला गया। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन

मृतक के चाचा मुकेश ने बताया कि नितिन की अभी शादी भी नहीं हुयी थी। उसकी उम्र 22 साल थी। वह दो भाई हैं। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर अभी तक नहीं दी गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments